Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन चुनाव में कालूराम चौधरी अध्यक्ष और नीरज सिंह तंवर सचिव बने।

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर कालूराम चौधरी ने शानदार जीत हासिल की है। नीरज सिंह तंवर सचिव निर्वाचित हुए हैं। देर रात चुनाव परिणाम घोषित किए।

देर रात एल्डर्स कमेटी ने बार एसोसिएशन चुनाव में परिणामों की घोषणा की है। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। मिली जानकारी के मुताबिक कालूराम चौधरी को 760 वोट मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी उमेश भाटी को 506 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर रहे भंवर सिंह भाटी को 355 वोट मिले है चौथे स्थान पर रहे सूर्य प्रताप सिंह केवल 196 वोट हासिल कर पाए। इस तरह कालूराम चौधरी 254 मतों से विजयी घोषित किए गए हैं।

सचिव पद पर एडवोकेट नीरज तंवर विजयी घोषित किए गए हैं। नीरज तंवर को 1,006 वोट मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रजत शर्मा को 605 वोट मिले हैं। तीसरे उम्मीदवार अजीत नागर को 205 वोट मिले हैं। इस तरह सचिव पद पर नीरज सिंह तंवर ने 401 वोटों से जीत हासिल की है।

एडवोकेट नीरज तंवर

सांस्कृतिक सचिव
एडवोकेट हेमा 1039 मत
एडवोकेट गरिमा 639 मत

कोषाध्यक्ष
एडवोकेट कविता नागर 1,124 वोट
एडवोकेट मोहन मावी 674 वोट

सह सचिव
एडवोकेट आशीष शर्मा 1,395 वोट
एडवोकेट प्रवीण 369 वोट

कनिष्ठ उपाध्यक्ष
एडवोकेट निरोज बाला 1,333 वोट
एडवोकेट मुस्कान 485 वोट

वरिष्ठ उपाध्यक्ष
एडवोकेट डॉ.राकेश कुमार सिंह 681 वोट
एडवोकेट नरेंद्र कुमार 567 वोट 
एडवोकेट बृजेश शास्त्री 539 वोट