Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा कब सील किया जाएगा अवैध कमर्शियल कंपलेक्स?

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

प्राधिकरण के नाम के साथ आजकल ज्यादातर जो शब्द इस्तेमाल किया जाता है वह है भ्रष्टाचार और यह शब्द ऐसे ही नहीं जोड़ा गया है। यह प्राधिकरण के अधिकारियों के कारनामे के कारण प्राधिकरण के साथ जुड़ा, जो प्लॉट संस्थागत के नाम पर अलॉट किए गए थे उनमें कमर्शियल कंपलेक्स बने खड़े हैं और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को गुमराह करके प्राधिकरण की छवि को धूमिल किया जा रहा है बड़े स्तर पर आर्थिक नुकसान भी किया जा रहा है।

नक्शा स्कूल का पास कराया, बना दिया कमर्शियल कंपलेक्स

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में जो नक्शा पास कराया गया है उसमें प्ले स्कूल की बिल्डिंग दर्शाई गई है जबकि मौके पर पूरी तरह कमर्शियल है और एक फ्लोर पर नक्शे से ज्यादा निर्माण भी किया हुआ है लीज डीड की शर्तों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।

प्राधिकरण को इसकी जांच करते हुए बिल्डिंग को सील करना चाहिए और लीज डीड की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई करनी चाहिए साथ ही अलॉटमेंट भी कैंसिल हो, प्राधिकरण को शक्ति के साथ नियमों का पालन कराना होगा।