Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर घटेगी वाहनों की रफ्तार, जानिए क्या होगी नई स्पीड लिमिट

top-news

नोएडा। नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाले हादसे को रोकने के लिए स्पीड की समीक्षा की जाएगी। मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल और यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक होगी। जिसमें स्पीड कम करने को लेकर मुहर लग सकती है।
भारी वाहनों के लिए गति सीमा की जा सकती है 60 किमी प्रति घंटा
एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों के लिए गति सीमा 100 से घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा की जा सकती है। वहीं भारी वाहनों के लिए गति सीमा 80 से घटाकर 60 की जा सकती है। बता दे कि 15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसों की रोकथाम के लिए अधिकतम गति सीमा को सौ किमी प्रति घंटा से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा कर दिया है।
आज यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ होगी बैठक
भारी वाहनों के लिए इसे 80 किमी प्रति घंटा से घटाकर 60 किमी प्रति घंटा कर दिया है। हालांकि नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर अभी भी स्पीड लिमिट कम नहीं हुई है। नोएडा ट्रैफिक सेल के उप महाप्रबंधक का कहना है कि मंगलवार को यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक होगी। जरूरी बिंदू पर चर्चा के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि आगामी एक दो दिन में एक्सप्रेस-वे पर गति सीमा घटेगी। इसके लिए प्राधिकरण से जरूरी चर्चा होगी। शहर की अन्य सड़क पर कोहरे के मद्देनजर हादसे रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।