Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

नोएडा व्यूज की खबर के बाद शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम के सुनहरे दिन शुरू 10 खेल सुविधाएं जल्द शुरू करने की तैयारी।

top-news

  • कोच व एकेडमी के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने मांगा आरएफपी
  • 06 जनवरी तक करें आवेदन, नौ को खुलेगी टेक्निकल बिड

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

खिलाड़ियों के लिए ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उपलब्ध खेल सुविधाएं जल्द शुरू होने के आसार हैं। प्राधिकरण ने इन खेलों के कोच व एकेडमी के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल मांगे हैं। 06 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। 09 जनवरी को तकनीकी बिड खुलेगी। इससे पहले 30 दिसंबर को ऑनलाइन प्री बिड मीटिंग होगी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी व एसीईओ प्रेरणा शर्मा ने हाल ही में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया था। सीईओ ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उपलब्ध खेल सुविधाओं को खिलाड़ियों के लिए शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए थे। प्राधिकरण ने 10 खेलों के कोच व एकेडमी के लिए आरएफपी निकाल दिए हैं। एसीईओ प्रेरणा शर्मा ने बताया कि बैडमिंटन, टेनिस, क्रिकेट, टेबल टेनिस, शूटिंग, जिमनाजियम, बास्केटबॉल वालीबॉल, स्केटिंग व फुटबॉल खेलों के कोच व एकेडमी के लिए आरएफपी निकाल दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के पोर्टल https://etender.up.nic.in और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट https://www.greaternoidaauthority.in पर आरएफपी डॉक्यूमेंट अपलोड कर दिए गए हैं। इच्छुक कोच व एकेडमी इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। प्रपोजल सबमिट करने की अंतिम तिथि 06 जनवरी है। इसकी तकनीकी बिड 09 जनवरी को खुलेगी। इससे पहले ऑनलाइन प्री बिड मीटिंग 30 दिसंबर को बुलाई गई है। एसीईओ ने बताया कि स्वीमिंग व स्क्वैश आदि फैसिलिटी को भी खिलाड़ियों के जल्द खोलने की योजना है। इसके लिए भी एकेडमी की तलाश शीघ्र शुरू की जाएगी।

नोएडा व्यूज की खबर जिसे बाद असर शुरू हुआ।