Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

नोएडा स्टेडियम में रात में भी होगा क्रिकेट, लगेंगी फ्लड लाइट

top-news

नोएडा। नोएडा स्टेडियम परिसर में स्थित नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में अब रात में भी छक्के-चौके लगेंगे। नोएडा प्राधिकरण द्वारा क्रिकेट मैदान पर फ्लड लाइट लगाई जाएंगी। साथ ही दर्शक दीर्घा में 30 हजार कुर्सियों के साथ 15 वीआइपी बाक्स लगाए जाएंगे। प्रैक्टिस पिच समेत अन्य सुविधाओं पर भी काम होगा। इसका टेंडर हो चुका है। जनवरी पर काम शुरू हो जाएगा।
बढ़ाई जा रही सुविधाएं
नोएडा प्राधिकरण क्रिकेट स्टेडियम बड़े मैचों की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। इसको देखते हुए मानकों के अनुसार सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। इसमें फ्लड लाइट सबसे महत्वपूर्ण हैं। 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाले नोएडा क्रिकेट स्टेडियम का इंफ्रास्ट्रक्चर अंतरराष्ट्रीय मैचों को देखते हुए तैयार किया गया था। लेकिन फ्लड लाइट सबसे बड़ी बाधा थी। इसके चलते प्राधिकरण आगे नहीं आ रहा था।
अब स्टेडियम में फ्लड लाइट के लिए करीब 60 ऊंचाई के चार या छह टावर लगाए जाएंगे। बड़े मैचों में दर्शकों की आमद को देखते हुए पवेलियन और दर्शक दीर्घा पर भी काम होगा। दर्शक दीर्घा में 30 हजार कुर्सियां लगेगी। प्रत्येक कुर्सी का अलग नंबर होगा, जिससे भविष्य में टिकट वितरण में परेशानी न हो और दर्शकों को सीट नंबर के आधार पर प्रवेश दिया जा सके। दोनों पवेलियन में 15 वीआइपी बाक्स लगाए जाएंगे। दोनों पवेलियन में एक-एक गैलरी व बालकनी भी होगी।