Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

बर्थडे पार्टी के लिए निकले 3 छात्र लापता, मना करने पर भी चुपचाप ले गए थे बाइक; खोजने में जुटी पुलिस

top-news

गाजियाबाद। वेवसिटी थाना क्षेत्र के सादतनगर इकला गांव में रहने वाले तीन छात्र शनिवार शाम संदिग्ध हालात में लापता हो गए। तीनों किशोर हैं और शाम करीब छह बजे बर्थडे पार्टी की बात कहकर गए थे। तभी से नहीं लौटे। स्वजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। चार टीमों को बच्चों की तलाश में लगाया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पिता की बाइक चुपचाप लेकर गया
डीसीपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि गांव में रहने वाले दो किशोर छठी क्लास में पढ़ते हैं और एक नौवीं का छात्र है। तीनों 13-15 साल के हैं। छात्रों ने अपने घर पर बर्थडे पार्टी में जाने की बात कही थी। इन्कार किए जाने पर एक छात्र ने चुपके से अपने पिता की बाइक की दूसरी चाबी ढूंढ़ ली और इसी बाइक से तीनों शाम छह बजे गांव से निकले थे।
एक दुकान पर चिली पोटैटो खाते दिखे तीनों
लापता होने की जानकारी मिली तो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तीनों छात्र वेवसिटी में एक फास्ट फूड की दुकान पर चिली पोटैटो खाते दिखे। यहां से कचैड़ा गांव की ओर जाते दिख रहे हैं। इसी मार्ग पर एक फैक्ट्री है, जिसके कैमरों की फुटेज चेक कर रहे हैं।
न रुपये और न ही मोबाइल है उनके पास
एक छात्र के चाचा ने बताया कि तीनों घर से पैसे नहीं ले गए हैं। उनकी जेब में 100-150 से अधिक रुपये नहीं होंगे। तीनों के पास मोबाइल भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गांव के बच्चे वेवसिटी तक ही जाते हैं, लेकिन ये तीनों गांव नहीं लौटे। इसीलिए डर लग रहा है। डा. ईरज राजा का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रहे हैं। चार टीमें लगी हैं, जल्द ही बच्चों को बरामद करेंगे।