Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल का बैंक खाता सीज, वसूले गए 52 लाख रुपये; जानें पूरा मामला

top-news

नोएडा। रेरा के द्वारा जारी आरसी के सापेक्ष जिला प्रशासन ने पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल का बैंक खाता सीज कर 52 लाख रुपये वसूले हैं। दरअसल, मुनाफ पटेल निवास प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में वनलीफ ट्रॉय नाम से उनकी कंपनी का एक प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया था। तय समय पर प्रोजेक्ट पूरा न करने पर उनपर वसूली की कार्रवाई की गई।
वसूली के लिए की जाती है आरसी जारी
रेरा के द्वारा बिल्डरों से वसूली के लिए जिला प्रशासन को आरसी जारी की जाती है। निवास प्रमोटर्स बिल्डर ने 2017 में रेरा में प्रोजेक्ट बुक कराया था। बिल्डर के द्वारा निर्धारित समय पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया गया। मामले की सुनवाई के बाद बिल्डर के खिलाफ रेरा ने आरसी जारी की थी।
बिल्डर पर लगभग दस करोड़ रुपये की चालीस आरसी जारी हो चुकी है। कई बार नोटिस देने के बाद भी बिल्डर के द्वारा आरसी का पैसा जमा नहीं किया जा रहा था। जिला प्रशासन की टीम ने बिल्डर के डायरेक्टरों से भी वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कंपनी से जुड़े अन्य लोगों पर भी होगी कार्रवाई
अधिकारियों ने बताया कि पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल भी कंपनी में डायरेक्टर हैं। जांच के दौरान उनके दो बैंक खातों के बारे में पता चला था। दोनों बैंक खाते को सीज कर उसमें से लगभग 52 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। आरसी की वसूली के लिए बिल्डर के अन्य बैंक खातों को भी जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। कंपनी में अन्य डायरेक्टर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही कंपनी से जुड़े अन्य लोगों के बैंक खातों को सीज कर आरसी की वसूली की जाएगी।