Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

एश्वर्या राय की फोटो लगे पासपोर्ट के साथ 3 विदेशी गिरफ्तार, रिटायर्ड कर्नल के साथ की थी करोड़ों की ठगी

top-news

नोएडा। कैंसर की दवा बनाने के नाम पर सेवानिवृत्त कर्नल से एक करोड़ 81 लाख रुपये की आनलाइन ठगी करने वाले तीन विदेशी नागरिकों को बीटा दो कोतवाली पुलिस व ग्रेटर नोएडा साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से पुलिस ने लगभग 11 करोड़ रुपये की नकली विदेशी मुद्रा, सेफ, प्रिंटर सहित अन्य सामान बरामद किया है।
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की लगी थी फोटो
इसके साथ ही फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का फोटो लगा फर्जी पासपोर्ट और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। बीटा दो कोतवाली प्रभारी अंजनी कुमार व उनकी टीम के आठ सदस्यों ने बदमाशों को गिरफ्तार किया।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने आरोपितों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। अभिषेक वर्मा ने बताया कि सेवानिवृत कर्नल डा. वीके गुप्ता से आरोपितों ने मेल के माध्यम से संपर्क किया था। आरोपितों ने एवा इवलिन महिला के नाम से फर्जी ई मेल बनाकर से एक नामी दवा कंपनी का अधिकारी दिखाया।
कर्नल को बताया गया था कि वह लोग अरुणांचल प्रदेश की महिला थाबा देवी से कैंसर की दवा बनाने के लिए कोलानट खरीदते हैं। 200 ग्राम का पैकेट एक हजार डालर में खरीदते हैं। बाद में तीन हजार डालर में बेंच देते हैं। आरोपितों ने कर्नल को थाबा देवी का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया।
विभिन्न प्रकार से करते थे जालसाजी
आरोपितों ने विभिन्न प्रकार से कर्नल को अपने जाल में फंसा लिया। धीरे-धीरे कर कर्नल से दवा खरीदने के नाम पर एक करोड़ 81 लाख रुपये ठग लिए। आरोपितों के जाल में आकर कर्नल ने कुछ पैसे लोगों से उधार भी लिए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नाइजीरिया के रहने वाले ईके उफेरेमवुकवे, घाना के रहने वाले एडविन कोलाइंस व नाइजीरिया के रहने वाले ओकोलोई डैमियन को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *