Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

हैबतपुर में अवैध निर्माण पर चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुल्डोजर।

top-news

  • तीन खसरा नंबरों की 11,700 वर्ग मीटर जमीन खाली कराई
  • 50 किसानों के छह फीसदी आवासीय भूखंड हैं नियोजित

ग्रेटर नोएडा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर शुक्रवार को हैबतपुर में अतिक्रमण पर चलाया गया। प्राधिकरण ने तीन खसरा नंबरों पर बने अतिक्रमण को ढहा दिया। करीब 11,700 वर्ग मीटर जमीन खाली कराई गई। इस जमीन पर 50 किसानों के छह फीसदी आबादी भूखंड नियोजित हैं।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने सभी पात्र किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड शीघ्र दिए जाने के निर्देश दिए हैं। किसानों के लिए चिंहित जमीन खाली कराकर उनका प्लॉट लगाया जा रहा है। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा शर्मा ने बताया कि हैबतपुर में खसरा नंबर 137, 143 व 144 में करीब 11,700 वर्ग मीटर जमीन पर 50 किसानों को आबादी भूखंड दिए जाने हैं। इन खसरा नंबरों की जमीन पर कालोनाइजर अवैध कालोनी काट रहे थे। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल एक के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह और एसीपी योगेंद्र सिंह टू सेंट्रल नोएडा जोन के नेतृत्व में शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया गया। बड़ी संख्या में प्राधिकरण और नोएडा पुलिस बल की मौजूदगी में सात जेसीबी की मदद से करीब तीन घंटे तक कार्रवाई कर जमीन खाली करा ली गई। इसकी कीमत करीब 23 करोड़ रुपये आंकी गई है। अतिक्रमण हटाने के अभियान में प्राधिकरण के इंस्पेक्टर फतेह सिंह, वर्क सर्किल एक के प्रबंधक प्रभात शंकर व सहायक प्रबंधक राजीव कुमार भी शामिल रहे। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।