Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अंकित की जमीन बिकते ही उमेश ने रची थी साजिश, जानें क्या है हत्याकांड के नए खुलासे

top-news

गाजियाबाद। अंकित की हत्या की साजिश उमेश ने उसकी बागपत में जमीन बिकते ही रच ली थी। जमीन भी उमेश ने ही दबाव बनाकर बिकवाई थी। दरअसल अंकित के माता पिता व अन्य स्वजन की मौत के बाद अंकित अकेला था, उसने उमेश को ही सबसे गहरा दोस्त व जीजा मानने लगा था। वह उमेश की मर्जी के बिना कुछ भी नहीं करता था।
उमेश ने अंकित के मन में डर पैदा कर दिया था कि परिवार के लोग उसकी हत्या कर देंगे और उसकी संपत्ति हड़प लेंगे। इससे वह काफी परेशान रहता था। इस बारे में उसने अपने लखनऊ के दोस्तों को भी बताया था। इस डर का फायदा उठाकर उमेश ने अंकित की महंगी भूमि सस्ते दामों में बिकवाई थी और उससे पैसे ऐंठ लिए। बाकी रकम हड़पने और उसे रास्ते से हटाने के लिए प्लाट बिकते ही उसने हत्या की साजिश रची।
शातिर बनने की कोशिश में करता चला गया गलती
कहते हैं कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, गलती जरूर करता है। शातिर बनने की कोशिश में अंकित हत्याकांड में आरोपित उमेश भी गलती-दर-गलती करता चला गया। अंकित के लखनऊ में रहने वाले दोस्तों राजीव, प्रशांत, विक्रांत व रूपेश शर्मा को शक हुआ तो वे दोस्ती का फर्ज निभाने लखनऊ से मोदीनगर पहुंच गए। दोस्तों के शक के आधार पर ही पुलिस ने पूरी जांच की। यदि अंकित के दोस्त पुलिस तक न पहुंचते तो उसकी हत्या का पता ही नहीं चलता।
मोबाइल की लोकेशन से उमेश पर गहराया शक
अंकित की हत्या से पहले ही उमेश ने शव ठिकाने लगाने और पुलिस को चकमा देने की तैयारी कर ली थी। रुपये मिलने के बाद उसने हड्डी रोग विशेषज्ञ के यहां से नौकरी छोड़ दी। वारदात के बाद अंकित का मोबाइल फोन इस्तेमाल करता रहा और दोस्तों को मैसेज भेजता रहा। दोस्त जब काल करते थे तो वह रिसीव नहीं करता था। साथी प्रवेश को डेबिट कार्ड से पैसे निकालने के लिए अंकित का मोबाइल फोन देकर हरिद्वार, रुड़की व ऋषिकेश भेजा और वहां की लोकेशन दिखाने के लिए अंकित का मोबाइल आन कराया। दो माह तक अंकित से संपर्क न होने पर दोस्तों को अनहोनी का शक हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *