Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

चीनी ऐप पर लोन लेने के कारण हुई जालसाजी, आरोपितों ने अश्लील शब्दों से फोटो एडिट कर की वसूली

top-news

नोएडा। सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का बुधवार को पर्दाफाश किया है। यह गिरोह चाइनीज ऐप के माध्यम से लोन लेने वाले लोगों की फोटो को एडिट कर अश्लील बनाता था, इसके बाद लोगों को धमकाकर जालसाजी की वारदात को अंजाम दिया जाता था।
इस मामले में पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-63 से सरगना समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह करीब दो हजार लोगों से एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है।
आरोपितों से 36 डेस्कटॉप और 15 लैपटॉप बरामद
आरोपितों के कब्जे से 36 डेस्कटाप, 15 लैपटाप, आठ मोबाइल, 135 सिम कार्ड, 10 हेडफोन, 32 पोर्ट के दो डायलर सिस्टम व 1.50 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
डीसीपी साइबर क्राइम अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि सेक्टर-63 स्थित ई-2 से चाइनीज लोन एप के नाम पर ठगी का दफ्तर संचालित है। लोन एप के माध्यम से लोगों को दो से तीन हजार रुपये का लोन देकर उनकी फोटो को अश्लील शब्दों से एडिट कर परिवार के लोगों व रिश्तेदार को भेजने के नाम पर ठगी हो रही है।
जांच में सामने आया कि आरोपित लोन लिए गए व्यक्तियों के फोन में सेव मोबाइल नंबर व फोटो हैक कर फोटो को अश्लील शब्दों से एडिट कर लेते थे। उसके बाद कंप्यूटर पर लिंक किए गए वाट्सएप से डायलर के माध्यम से वाट्सएप काल कर लोन की किश्त बताकर धीरे-धीरे डेढ़ गुना रुपये वसूल लेते थे।
एडिट फोटो को पीड़ित को भेजकर डरा धमकाकर 10 गुना तक पैसा वसूल लेते थे। फिर उसी एडिट फोटो को स्वजन व रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर पीड़ित से 20 गुना तक रुपये पैसा वसूलते थे। जो पीड़ित पैसा नहीं देते थे। उनके एडिट अश्लील फोटो को स्वजन व रिश्तेदारों को भेज देते थे।