Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

यमुना एक्सप्रेसवे पर आज से वाहनों की अधिकतम रफ्तार हुई कम, जानिए क्या है नई स्पीड लिमिट

top-news

ग्रेटर नोएडा। कोहरे को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार अर्द्धरात्रि से वाहनों की अधिकतम गति सीमा 75 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। अभी तक हल्के वाहनों के लिए अधिकतम रफ्तार सीमा 100 किमी प्रति घंटा थी।
भारी वाहनों के लिए भी अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा से घटाकर 60 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। यह व्यवस्था 15 फरवरी तक लागू रहेगी।
उल्लंघन करने वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई
इस व्यवस्था को पंद्रह दिसंबर से पंद्रह फरवरी तक के लिए लागू किया गया है। प्राधिकरण एसीईओ मोनिका रानी ने बताया कि अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी।
एक्सप्रेस-वे का संचालन कर रही कंपनी जेपी इंफ्राटेक ने साफ्टवेयर में जरूरी बदलाव किए हैं, ताकि अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके। एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चालकों को जागरूक करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों की स्पीड लिमिट होगी कम
उल्लेखनीय है कि यमुना एक्सप्रेसवे के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida-Greater Noida Expressway) पर भी वाहनों के लिए गति सीमा को कम किया जाएगा। ऐसा कोहरे को देखते हुए किया जा रहा है। यहां चार पहिया वाहनों के लिए गति सीमा को 100 से कम कर 80 किमी प्रति घंटा किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, एक्सप्रेसवे पर होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए गति सीमा को कम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *