Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

31 घंटे में दो दुस्साहसिक लूट, गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट को चुनौती

top-news

गाजियाबाद, साहिबाबाद : हथियारबंद लुटेरों ने 31 घंटे में लोनी और साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र में दो दुस्साहसिक लूट करके गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट को खुली चुनौती दी है। लोगों के दिलों में डर बैठा दिया है। अब लुटेरों को सलाखों के पीछे भेजकर आमजन के दिल से डर निकालना पुलिस के लिए चुनौती है।
लखनऊ तक पहुंची थी पहली लूट की गूंज
लोनी कोतवाली क्षेत्र की गोकुलधाम सोसायटी में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक सवार दो लुटेरों ने स्थानीय निवासी गीता को पिस्टल से गोली मारने की धमकी देकर लूटपाट की। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक फुटेज पहुंच गई। उन्होंने करीब साढ़े पांच घंटे में ही उस फुटेज को ट्वीट करके प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी को घेरा। तंज कसते हुए लिखा कि बेखौफ आपराधिक तत्व उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर वाली सरकार के रूतबे का ही सरेआम एनकाउंटर कर रहे हैं। उनके इस ट्वीट को बुधवार तक 14 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद व 33 सौ से ज्यादा ने रिट्वीट किया। पक्ष व विपक्ष में छह सौ से ज्यादा लोगों ने प्रतिक्रिया दी।
सतर्क नहीं हुई पुलिस :
सूबे की राजधानी तक लोनी में हुई लूट की चर्चा पर विराम नहीं लगा था कि मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे स्पलेंडर बाइक सवार दो लुटेरों ने साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर-तीन में दुकानदार को पिस्टल से गोली मारने की धमकी देकर लूट की। लुटेरे फरार हो गए। इससे साफ हो गया कि लोनी की लूट के बाद भी पुलिस सतर्क नहीं हुई।
टूटने लगी उम्मीद :
जिले में अपराध बढ़ने पर कमिश्नर सिस्टम लागू हुआ। लोगों में उम्मीद जगी कि अब अपराधों पर अंकुश लगेगा लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। ताबड़तोड़ लूट हो रही है। इन दोनों लूट से पहले 10 दिसंबर को बाइक सवार दो लुटेरों ने कौशांबी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग उषा के गर्दन पर घूंसा मारकर सोने की चेन लूट थी।
अलग-अलग हैं लुटेरे :
लोनी व साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र में लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। फुटेज के अनुसार लोनी में पल्सर और साहिबाबाद में स्प्लेंडर बाइक सवार लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरों के डील डौल में भी अंतर है। इससे साफ है कि दोनों जगहों पर अलग-अलग लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है।