Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

रेलवे ट्रैक पर Reels बनाते समय हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से लड़की समेत तीन की मौत

top-news

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के कल्लू गढ़ी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रील बना रहे एक युवती और दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।
पद्मावत एक्स्प्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुआ हादसा
डीसीपी देहात जोन डॉक्टर ईरज राजा ने बताया कि स्टेशन मास्टर से सूचना प्राप्त हुई की कल्लू गढ़ी रेलवे ट्रैक पर एक युवती और दो युवक द्वारा बनाई जा रही थी। तभी पद्मावत एक्स्प्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई।
तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तीनों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। युवती की उम्र लगभग 22 से 25 बताई गई है और दोनों युवकों की उम्र 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान के प्रयास कराए जा रहे हैं।
गाजियाबाद डीसीपी ग्रामीण इराज राजा ने बताया कि रात करीब 9 बजे थाना मसूरी में एक रेलवे स्टेशन मास्टर द्वारा एक सूचना प्राप्त हुई कि 3 लोग वहां ट्रेन से टकराए हैं। हम वहां पहुंचे तो हमें 3 शव मिले। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष हैं।
रेलवे द्वारा हमें जानकारी मिली कि ये तीनों वहां वीडियो बना रहे थे और ट्रेन नहीं देख पाए जिस वजह से ट्रेन से टकराकर इनकी मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान की जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।