Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

प्रदूषण से परेशान दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर, 2 महीने बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंची हवा की गुणवत्ता

top-news

नई दिल्ली। दीपावली के बाद से प्रदूषण से परेशान दिल्लीवासियों के राहत की खबर आई है। करीब दो महीने बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गई है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में बुधवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 133 यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया है।
मध्यम गति की हवा चलने से घटा प्रदूषण का स्तर
मध्यम गति की हवा चलने और तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर घटा है। इस वजह से मंगलवार को दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) घटकर 200 से कम हो गया। सफर इंडिया के अनुसार अगले तीन दिन तक सतही हवा आठ से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी। इसलिए हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में या खराब श्रेणी में निचले स्तर पर बनी रहेगी।
न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान
सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा तापमान मंगलवार को भी दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। बृहस्पतिवार को तापमान दो डिग्री कम हो सकता है।