Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

गोल्फ खेलने के लिए नोएडा के लोगों को नहीं करना होगा इंतजार, नया गोल्फ कोर्स जल्द बनकर होगा तैयार

top-news

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण शहरवासियों के लिए एक आफर लेकर आ रहा है। यह आफर उन लोगों के लिए होगा, जो सेक्टर-151-ए में नए गोल्फ कोर्स की सदस्यता के लिए पंजीकरण करा रहे हैं और सदस्यता के लिए चुने जाने पर पूरा पैसा जमा कर रहे हैं। उन्हें गोल्फ खेलने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। वे लोग तब तक नोएडा के सेक्टर-38-ए में बने गोल्फ कोर्स में गोल्फ खेलने के साथ वहां की अन्य सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें अलग से कोई पैसा नहीं देना होगा।
सदस्य बनने के लिए देने होंगे 10 लाख रुपये
प्राधिकरण ने बताया कि इसका एक प्रस्ताव तैयार कर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। वहां से अनुमति मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। बता दें नए गोल्फ कोर्स में सदस्य बनने के लिए सामान्य लोगों को 10 लाख रुपये और रिजर्व कोटे में तीन लाख रुपये देने होंगे।
दिसंबर 2023 तक काम होगा पूरा
वर्तमान में एक हजार सदस्य बनाने के लिए आनलाइन आवेदन निकाले गए हैं। जिसमें अब तक 700 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। इससे 23 करोड़ रुपये प्राधिकरण के खाते में आ चुके हैं। इन पैसों से ही गोल्फ कोर्स का निर्माण किया जा रहा है। अब तक गोल्फ काेर्स का 39 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। इसे दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
पहले इसका निर्माण 31 दिसंबर 2022 तक पूरा करना था। गोल्फ कोर्स परिसर में सात एकड़ में क्लब, बैंक्वेट हाल, पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही नौ एकड़ में हेलीपोर्ट का निर्माण भी प्रस्तावित है। क्लब में कांफ्रेंस हाल, जिम, स्पा, लग्जरी सूट्स, गेस्ट रूम, स्वीमिंग पूल, बड़े समारोह के आयोजन के लिए ग्रीन एरिया, बिलियर्डय, हाल टेनिस कोर्ट के अलावा अन्य सुविधा भी होंगी। निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स 18 होल का अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित होगा।