Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

प्ले स्कूल के प्लॉट पर खड़ा कर दिया कमर्शियल कंपलेक्स।

top-news

ग्रेटर नोएडा । कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में रोजाना नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नियम कानूनों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं जो प्लॉट प्राधिकरण ने संस्थागत के लिए अलॉट किए थे उन पर कमर्शियल कंपलेक्स बना दिए गए। लोग अपने आप ही लैंड यूज चेंज करने लगे हैं जबकि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का यह नियम है जो प्लाट जिस कार्य के लिए अलॉट किया गया है उस प्लॉट पर सिर्फ और सिर्फ वही कार्य किया जा सकता है।

अल्फा टू में प्ले स्कूल के प्लॉट पर बना दिया कमर्शियल कंपलेक्स

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर अल्फा टू में जो प्लॉट प्राधिकरण ने संस्थागत (प्ले स्कूल) के लिए अलॉट किया था। उस पर कमर्शियल कंपलेक्स बना दिया है और बिल्डिंग को किराए पर दे कर के लाखों रुपए महीना किराया वसूला जा रहा है जबकि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नियमों के अनुसार संस्थागत प्लॉट पर कमर्शियल कार्य करना अवैध है।

शहर के लोगों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नियमों का डर नहीं रहा है लोग अपनी मर्जी से कार्य कर रहे हैं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों को इसका संज्ञान लेते हुए इस पर कार्रवाई करनी चाहिए और एक ऐसी मिसाल कायम करनी चाहिए कि भविष्य में कोई भी बिल्डर या आम आदमी ऐसी गलती ना करें प्लॉट जिस कार्य के लिए अलॉट किया गया है वहां पर वही कार्य किया जाए। जिन अधिकारियों की मिलीभगत से यह कार्य हुआ है उनपर भी कार्रवाई होनी चाहिए।