Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

पुलिस सिपाही के बेटे ने की किशोरी से हैवानियत, अगवा कर दिया वारदात को अंजाम; मामले में 3 गिरफ्तार

top-news

नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव में किराए पर रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म किया है। किशोरी को अगवा कर रूम तक ले जाने में युवक के दो दोस्तों ने मदद की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की। सिपाही के बेटे समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों की पहचान सोनू, दीपक व मोनू के रूप में हुई है। तीनों आरोपित बुलंदशहर के रहने वाले है।
यह है पूरा मामला
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में किशोरी ने आरोप लगाया है कि शनिवार को वह कुछ सामान खरीदने के लिए मार्केट गई थी। वहां से वह वापस अपने घर लौट रही थी। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार मोनू व दीपक ने उसका अपहरण कर लिया। दोनों आरोपित पीड़िता को सोनू के रूम पर ले गए। आरोप है कि सोनू ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना में आरोपित का सहयोग करने वाला मोनू सिपाही का बेटा है। उसके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है।
फोन पर होती थी बातचीत
सूत्रों का दावा कि आरोपित सोनू व पीड़िता के बीच पूर्व में फोन पर बातचीत होती थी। अलीगढ़ में एक शादी समारोह के दौरान दोनों में परिचय हुआ था। इसके बाद पीड़िता कासना क्षेत्र में आकर रहने लगी। सोनू भी यहां आकर रहने लगा था। सूत्रों ने यह भी बताया कि आरोपित की पीड़िता के गांव में रिश्तेदारी है। शिकायत मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की गई। तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *