Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अब नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों के लिए स्पीड लिमिट होगी कम

top-news

नोएडा। कोहरे को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida-Greater Noida Expressway) पर वाहनों के लिए गति सीमा को कम किया जाएगा। यहां चार पहिया वाहनों के लिए गति सीमा को 100 से कम कर 80 किमी प्रति घंटा किया जाएगा।
15 दिसंबर से 15 फरवरी तक रहेगी लागू
ये गति सीमा 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगी। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे दिल्ली को नोएडा व ग्रेनो के साथ यमुना एक्सप्रेसवे को भी जोड़ता है। गति सीमा कम करने के लिए प्राधिकरण नोएडा ट्रैफिक सेल से बातचीत कर रहा है। एनटीसी प्रभारी और डीजीएम एसपी सिंह ने कहा, एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए गति सीमा को कम किया जाएगा।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 दिसंबर से वाहनों की स्पीड होगी कम
15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की गति में कमी होगी। अब हल्के वाहन सौ किमी प्रति घंटा के बजाए 80 किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार से दौड़ सकेंगे। वहीं, भारी वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमी 60 किमी प्रति घंटा तय की गई है।
बता दें कि ऐसा सड़क हादसों को रोकने के लिए किया गया है। दरअसल, सर्दियों में कोहरे के कारण कई बार हादसे होते हैं। इसे देखते हुए प्राधिकरण ने अधिकतम गति सीमा कम करने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *