Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

Greater Noida: शाहबेरी में सड़क चौड़ीकरण कार्य तेज़ी पर, अवैध रैंपों पर चला बुलडोज़र

top-news

Greater Noida: शाहबेरी में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क चौड़ीकरण कार्य तेज़ी से जारी है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद को जोड़ने वाली इस सड़क से रोज़ाना हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन संकरी सड़क के कारण अक्सर भीषण जाम की समस्या बनी रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने सड़क चौड़ीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को प्राधिकरण की वर्क सर्किल एक की टीम ने सड़क पर बने दुकानों के अवैध रैंपों को ध्वस्त कर दिया। यह रैंप सड़क चौड़ीकरण में रुकावट बने हुए थे।

Greater Noida: जाने निर्माण कार्य में क्या क्या है खास

इस परियोजना के अंतर्गत शाहबेरी रोड को दोनों तरफ से लगभग डेढ़-डेढ़ मीटर तक चौड़ा किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर चौड़ाई ढाई मीटर तक पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही, सड़क के किनारे नालियों का निर्माण भी किया जा रहा है ताकि जल निकासी की समस्या न हो। अब तक इस परियोजना का 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है और प्राधिकरण इसका शीघ्र संपन्न करना चाहता है, जिससे ट्रैफिक डायवर्जन से हो रही असुविधा को कम किया जा सके। कार्य की निगरानी एसीईओ प्रेरणा सिंह कर रही हैं और महाप्रबंधक ए.के. सिंह नियमित रूप से निरीक्षण कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट पर कुल 4 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।

प्राधिकरण के तरफ से उठाया जा रहा ये पहल

भविष्य में ट्रैफिक की समस्या को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए Greater Noida प्राधिकरण ने एनएच-24 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मूर्ति गोलचक्कर तक एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की है। इस प्रस्ताव को विगत बोर्ड बैठक में मंजूरी भी मिल चुकी है। अब नोएडा और यीडा समेत संबंधित विभागों से आपसी सहमति के लिए बातचीत चल रही है। यदि यह एलिवेटेड रोड बनती है, तो क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार देखने को मिल सकता है।