Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

गाजियाबाद में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या: साक्ष्यों पर दाखिल होगा आरोप पत्र, मिल सकती है फांसी की सजा

top-news

गाजियाबाद। घर के बाहर से अगवा पांच साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपित युवक को पुलिस जल्द से जल्द सजा दिलाने की कोशिश में है। इसके लिए पुख्ता साक्ष्यों का संकलन और गवाहों का बयान दर्ज कर रही है। इसी सप्ताह आरोपित के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी है।
एक के बाद एक बढ़ी धारा
बच्ची के अगवा होने पर साहिबाबाद कोतवाली में अपहरण की धारा में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। दो दिसंबर को उसका शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। उसके बाद दो दिसंबर की रात हत्या, साक्ष्य मिटाने, दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धारा बढ़ाई गई।
सात दिसंबर को आरोपित आश्रम रोड ब्रज नगरी नंदग्राम का सोनू गुप्ता गिरफ्तार हुआ। उसके बाद मुकदमे में एससी एसटी एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई। इसकी साथ मामले की विवेचना साहिबाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सचिन मलिक से सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद पूनम मिश्रा को हस्तांतरित हो गई।
गवाहों का दर्ज हो रहा बयान
जांच अधिकारी पूनम मिश्रा इस मामले की विवेचना कर रही हैं। सूत्रों ने बताया कि बच्ची के स्वजन, कालोनी के निवासियों, राहगीरों सहित करीब एक दर्जन गवाहों का बयान दर्ज हो चुका है। कुछ अन्य गवाहों का बयान शेष रहा गया। घटना स्थल सहित अन्य स्थानों से साक्ष्य संकलित किए गए हैं।