Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की डीपी लगाकर व्हाट्सएप से मांगी 20 लाख की रंगदारी, गिरफ्तार

top-news

गाजियाबाद। पुलिस ने अधिवक्ता गौरव पाल से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले शातिर बदमाश को शनिवार को गिरफ्तार किया है। उसने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की डिस्पले पिक्चर (डीपी) लगे वर्चुअल वाट्सएप नंबर से रंगदारी मांगी थी। उसके पास से वाइफाइ डिवाइस बरामद हुई है।
सहायक पुलिस आयुक्त पूनम मिश्रा ने बताया कि बदमाश की पहचान जाटन मढ़ैया चंडी मंदिर के पीछे पिलखुआ, हापुड़ के कपिल चौधरी के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि वह शातिर बदमाश है। वर्ष-2021 में आठ साल की सजा काटकर जेल से छूटा है। उसका सगा भाई और पिता पिलखुआ थाना के हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं।
भाई भी तीन दिन पहले हुआ है जेल से रिहा
उसका भाई तीन दिन पहले जेल से रिहा हुआ है। अपने व भाई और पिता के मुकदमों की पैरवी के खर्चों के लिए उसने गौरव से रंगदारी मांगी थी। इसके लिए उसने योजना बनाई थी।
ऐसे तैयार किया वर्चुअल Whatsapp नंबर
योजना के तहत उसने यूट्यूब से वर्चुअल वाट्सएप नंबर तैयार किया। उसका प्रयोग करके वाइफाइ डिवाइस से जरिये दो दिसंबर को अर्थला के गौरव को वाट्सएप संदेश भेजकर 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी।
डराने के लिए लगाई लॉरेंस बिश्नोई की डीपी
डराने के लिए डीपी में गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की डीपी का प्रयोग किया था। पूनम मिश्रा ने बताया कि गौरव की शिकायत पर साहिबाबाद कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। सर्विलांस व अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाकर बदमाश कपिल चौधरी को दबोचा गया। उसे जेल भेज दिया गया।