Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर कार खड़ी कर युवतियों ने किया डांस, बोनट पर काटा केक; फिल्मी गाने पर जमकर झूमीं

top-news

गाजियाबाद। एलिवेटेड रोड पर जन्मदिन के आयोजन करने पर हो रही लगातार कार्रवाई से भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। एलीवेटेड रोड पर कौशांबी थाना क्षेत्र में कार खड़ी कर दो युवतियों व एक युवक द्वारा सड़क पर डांस किया गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
युवक व दोनों युवतियों का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। पुलिस वीडियो का संज्ञान लेकर एफआइआर दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।
दिल्ली का है कार का नंबर
इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो राजनगर एक्सटेंशन से एलिवेटेड रोड पर चढ़ने वाली तरफ का है। इसमें दो युवतियों ने कार खड़ी कर उसपर केक रखा हुआ है। दोनों एक दूसरे के गले मिलकर डांस कर रही हैं तो कभी कार के बोनट पर लेट रही हैं। कार का नंबर दिल्ली का है।
वहीं एक युवक भी युवती के साथ डांस कर रहा है। बारी-बारी से एक दूसरे का वीडियो बनाया जा रहा है। कार की लाइट जली हुई हैं और तेज आवाज में गाने बज रहे हैं। कौशांबी थाना प्रभारी कौशांबी थाना प्रभात दीक्षित का कहना है कि खोड़ा के विकास श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर कार बरामद की गई है। कार को पुलिस द्वारा सीज कर दिया गया है।