Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

एनिमल शेल्टर होम से गायब हो गए पुलिस के जमा कराए 110 बकरे, बेचने के बाद मैनेजर बोला- मर गए सभी

top-news

नोएडा। सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पुलिस की ओर से जमा कराए गए 110 बकरे और बकरियां गायब हैं। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एनिमल शेल्टर हाउस के मैनेजर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
जिन बकरे और बकरियों के गायब होने के मामले में मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उन्हें 2021 में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पकड़ा गया था। जिला न्यायालय ने जब बकरे और बकरियों को उसके मालिक के सुपुर्द करने का आदेश दिया तो सामने आया कि संबंधित पशुओं की मौत हो गई है।
पिकअप वाहन से बरामद हुए बकरे-बकरियां
बकरे और बकरियों की मौत हुई है या एनिमल शेल्टर हाउस का मैनेजर इसे मालिकों के सुपुर्द करना नहीं चाहता है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि बीते साल जून में कोतवाली पुलिस ने एक पिकअप पकड़ी थी, जिसमें 110 बकरे और बकरियां ठूस ठूस कर भरी थीं।
कोर्ट ने एनिमल शेल्टर होम भेजा
ओरैया के संतोष पिकअप को चला रहे थे, ऐसे में पुलिस ने उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया और कोर्ट में पेश किया। पिकअप से बरामद बकरे और बकरियों को सेक्टर-94 स्थित एनिमल शेल्टर हाउस भेजा गया। यहीं पर पशुओं की देखभाल हो रही थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन था। अब कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को आदेश दिया है कि मामले से संबंधित बकरे और बकरियों को उनके मालिकों के सुपुर्द किया जाए।
मैनेजर बोला- सभी की मौत हो गई
न्यायालय के आदेश के तहत जब कोतवाली पुलिस ने शेल्टर हाउस के मैनेजर योगेंद्र से संपर्क किया तो उसने बकरे लौटाने से मना कर दिया। मैनेजर का कहना है सभी बकरों की मौत हो चुकी है, ऐसे में उसे वापस कर पाना संभव नहीं है। जांच में सामने आया है बकरे और बकरियों को बेच दिया गया है।