Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

मेट्रो के पिलर से टकराई तेज रफ्तार स्कार्पियो, दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत

top-news

नोएडा। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में डोमिनोज गोलचक्कर पर तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो गोलचक्कर की रेलिंग तोड़ते हुए मेट्रो के पिलर से टकरा गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई, गाड़ी में बैठे चार अन्य लोग घायल हो गए।
मृतक अंश मूलरूप से झांसी का रहने वाला था। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकाम की पढ़ाई कर रहा था और कल्याण विहार में रहता था।
पार्टी करने गया था युवक
पुलिस ने बताया कि पांच दोस्त अल्फा दो सेक्टर में पार्टी करने आए थे। अंश अपने एक दोस्त की गाड़ी लेकर दोस्तों के साथ आया था। शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे पार्टी के बाद वह वापस जा रहे थे। गाड़ी अंश चला रहा था। पुलिस ने बताया कि अनियंत्रित गाड़ी मेट्रो के पिलर से टकरा गई।
एयर बैग खुलने के बाद भी लगी चोट
घटना के बाद गाड़ी में आगे की तरफ लगे दोनों एयर बैग खुल गए, बावजूद अधिक चोट लगने से अंश की मौत हो गई। गाड़ी में बैठे अन्य दोस्त देव अग्रवाल, पुलकित, प्रियांशु और निशांत घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल लोगों का इलाज चल रहा है, सभी लोग खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने बताया घटना की सूचना अंश के स्वजन को दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद अंश का शव उनके स्वजन को दे दिया गया।