Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

डीएम सुहास एलवाई को मिला नोएडा और ग्रेटर नोएडा सीईओ का चार्ज

top-news

विकास प्राधिकरण नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का कार्यभार बदला गया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का चार्ज गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई को सौंपा गया है। इसी तरह यमुना अथॉरिटी का चार्ज वहां की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोनिका रानी को दिया गया है। दरअसल, नोएडा व ग्रेटर नोएडा की सीईओ ऋतु महेश्वरी और यमुना अथॉरिटी के सीईओ अरुणवीर सिंह ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ का प्रचार-प्रसार करने के लिए विदेश जा रहे हैं। यह दोनों अफसर 18 दिसंबर तक विदेश यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान प्राधिकरण की जिम्मेदारी सुहास एलवाई और मोनिका रानी संभालेंग
लाना है 60-60 हजार करोड़ का निवेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्ष 2027 तक राज्य को ‘वन ट्रिलियन यूएस डॉलर इकोनामी’ बनाना चाहते हैं। इसके लिए पूरी सरकार दिन-रात काम कर रही है। अगले साल 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ का आयोजन किया जाएगा। उस समिट के जरिए यूपी में 10 लाख करोड़ रुपए का निवेश हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी को 1.20 लाख करोड़ रुपए निवेश लाने का टारगेट मिला है। इसी टारगेट को पूरा करने के लिए ऋतु महेश्वरी और अरुणवीर सिंह विदेश दौरे पर निकले हैं। इन लोगों का प्रतिनिधिमंडल 18 नवंबर तक जापान, कोरिया और सिंगापुर समेत कई देशों का दौरा करेगा।