Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

नशे में धुत्त फार्च्यूनर चालक ने डिलीवरी ब्वाय को रौंदा, मौत; पार्टी से लौट रहा था आरोपित

top-news

नोएडा। सेक्टर-100 स्थित प्रतीक एडिफिक तिराहा के पास नशे में धुत एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर चालक ने डिलीवरी ब्वाय को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने तत्काल घायल को सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने स्वजन की शिकायत पर लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर फार्च्यूनर को जब्त कर आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
युवक जा रहा था घर
महोबा का अमन कुमार(30) परिवार के साथ सर्फाबाद गांव में किराये के मकान में रहता है। वह सेक्टर-110 स्थित मदर डेयरी पर डिलीवरी ब्वाय था। बुधवार रात करीब दस बजे डेयरी बंद होने पर अपनी बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। सेक्टर-100 स्थित प्रतीक एडिफिक तिराहा के पास हाजीपुर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने युवक की बाइक में पीछे से टक्कर में मार दी।
लहूलुहान स्थिति में ले गए अस्पताल
हादसे में अमन बाइक समेत सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सेक्टर-98 चौकी इंचार्ज सोनू शर्मा घायल युवक को आटो में बैठाकर यथार्थ अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया है।
आरोपित गिरफ्तार
हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। एसीपी नोएडा रजनीश वर्मा का कहना है कि हादसे के समय टक्कर से आरोपित कार चालक की कार के आगे का नंबर प्लेट टूट कर वहीं पर गिर गया था। जिसको बरामद करके जांच के बाद आरोपित फार्च्यूनर कार चालक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पार्टी से शराब पीकर लौट रहा था आरोपित
आरोपित की पहचान सेक्टर-150 के मदन खुराना के रूप में हुई है। बुधवार रात आरोपित एक पार्टी से वापस आ रहा था। उसने शराब पी रखी थी। नशे में होने के कारण आरोपित ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए डिलीवरी ब्वाय को टक्कर मारा था। आरोपित बिजनेसमैन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *