Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

हेमा के पिता का DNA टेस्ट कराएगी पुलिस, पायल ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी खौफनाक साजिश

top-news

ग्रेटर नोएडा। माता-पिता की मौत का बदला लेने के लिए खुद की मौत का स्वांग रचने वाली पायल भाटी मामले में पुलिस हेमा चौधरी के पिता का डीएनए टेस्ट कराएगी। पायल के घर में जो शव मिला था वह हेमा का ही था ही नहीं, इसकी पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा।
फोरेंसिक टीम ने लिए बाल और खून के धब्बे के सैंपल
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से बाल व खून के धब्बे के सैंपल लिए हैं। डीएनए टेस्ट के बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि बरामद शव हेमा का था। बता दें कि जी टीवी पर आने वाले सीरियज कुबूल है को देखकर दादरी के बडपुरा गांव की रहने वाली युवती पायल भाटी ने प्रेमी के साथ मिलकर खुद की मौत का स्वांग रचा था।
हेमा चौधरी का गौर सिटी माल के सामने से करवाया था अपहरण
पायल ने प्रेमी अजय ठाकुर से खुद की कद काठी से मिलती जुलती युवती हेमा चौधरी का गौर सिटी माल के सामने से अपहरण करवाया था। बडपुरा गांव में घर पर हेमा चौधरी की हत्या कर दी गई। स्वजन पहचान न सके, इस वजह से हेमा के चेहरे पर सरसों का गर्म तेल डालकर पहचान मिटा दी और पायल खुद प्रेमी के साथ फरार हो गई, ताकि स्वजन यह समझे कि पायल मर चुकी है।
माता-पिता की मौत का बदला लेने के लिए रची साजिश
पायल ने यह पूरी साजिश अपनी माता-पिता की मौत का बदला लेने के लिए रची। पायल माता-पिता की मौत का जिम्मेदार अपनी भाभी स्वाति, बुआ के लड़के सुनील व भाभी के दो भाइयों गोलू व कौशिंद्र को मानती है। पायल की योजना चारों की हत्या करने की थी।
पायल के पिता ने सुनील से पांच लाख उधार लिए थे। उधार की रकम वापस करने के लिए सुनील पायल के पिता पर दबाव बनाता था। सुनील की हत्या करने के लिए पायल ने कई बार रेकी भी की थी।