Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

मैनपुरी में सीएम योगी की जनसभा, पूरे जिले में एक से 12वीं तक स्कूल बंद

top-news

मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में भाजपा मैनपुरी में सपा की परंपरागत सीट छीनने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। शहर में उनकी सभा के लिए 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। डीआइओएस ने आदेश जारी किया है।
School Closed: आदेश जारी किए
कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश जारी किए हैं कि 12वीं तक के सभी स्कूल दो दिसम्बर को बंद रहेंगे। इसके लिए हवाला दिया गया है कि मुख्यमंत्री की रैली में भारी यातायात होने की संभावनाएं हैं। ऐसे में छात्र और अभिभावक असुविधा हो सकती है। अभिभावकों की सुविधा को देखते हुए कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
मैनपुरी में आज स्कूल बंद हैं। योगी आदित्यनाथ यहां जनसभा करेंगे। डीआईओएस ने आदेश जारी किया है।
दोपहर में आएंगे सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से शुक्रवार दोपहर तीन बजे शहर के क्रिरश्चियन मैदान आएंगे। यहां वह मैनपुरी, किशनी और भोगांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित करेंगे। जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे, सुरक्षा की दृष्टि के चलते स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा के बाद आगरा के लिए रवाना होंगे। योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए भाजपाई तैयारी में जुटे रहे। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसपी कमलेश दीक्षित ने कि्रश्चियन मैदान पहुंचकर जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।
पांच दिसम्बर को होना है उप चुनाव
मैनपुरी में सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उप चुनाव हो रहा है। यहां पांच दिसम्बर को मतदान होगा और आठ को परिणाम घोषित होगा। मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक जीत का स्वाद नहीं चखा है। इसलिए पार्टी लोकसभा उप चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। सीएम योगी इससे पहले करहल में जनसभा कर चुके हैं। मैनपुरी में कल केशव प्रसाद मौर्या ने जनसभा को संबाेधित किया था। वहीं कई अन्य पार्टी के नेताओं ने भी यहां रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन के लिए जनसभा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *