Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

स्विट्जरलैंड से गुरुग्राम आया NRI: कैब में छूट गया एक करोड़ के गहनों से भरा बैग, पुलिस ने ऐसे खोज निकाला

top-news


ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक होटल में बेटी की मेहंदी की रस्म में पहुंचे एनआरआई का आभूषण से भरा हुआ बैग कैब में छूट गया। उनकी बेटी की शादी आगामी दिनों में है। वह वर्तमान में स्विट्जरलैंड में रहते हैं, अभी वहां से गुरुग्राम आये थे।

पुलिस ने चार घंटों में खोज निकाला
गुरुग्राम से कैब में सवार होकर बुधवार रात वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित होटल में पहुंचे। कैब से उतरने के बाद होटल में गए। इसके बाद उन्हें पता चला कि आभूषणों से भरा बैग उनका कैब में ही रह गया है l
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने कड़ी मशक्कत के बाद कैब चालक को गुरुग्राम से ढूंढ निकाला और कैब में छूटे बैग को वापस दिलाया। बैग वापस मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस के कार्य की सराहना की। बैग में एक करोड़ के आभूषण थे।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट शादी में शामिल होने आए NRI व्यक्ति का लगभग 01 करोड़ से अधिक कीमत की ज्वेलरी से भरा बैग उबर कैब में भूलवंश रह गया था जिसकी सूचना थाना बिसरख पुलिस को मिलते ही मात्र 04 घंटे के अंदर अथक प्रयास कर शत प्रतिशत ज्वेलरी से भरे बैग को सुपुर्द किया गया।