Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ओमैक्स एनआरआई सिटी में अवैध बनीं दो दुकानों को ग्रेनो प्राधिकरण ने किया सील, बाक़ी पर कब होगी कार्रवाई?

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ओमैक्स एनआरआई सिटी में एक बेसमेंट में बनीं दो दुकानों को सील कर दिया है। ये दोनों दुकानें पार्किंग एरिया में प्राधिकरण से अनुमति के बिना ही बनाई गईं थी। आसपास के लोगों की शिकायत पर प्राधिकरण की टीम ने मौके पर जाकर जांच की। शिकायत की पुष्टि होने पर नोटिस जारी किया गया, लेकिन न तो आरडब्ल्यूए ने और न ही डेवलपर ने इन दुकानों को हटाया, जिसके चलते शुक्रवार को दोनों दुकानों को सील कर दिया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग व नियोजन विभाग की संयुक्त टीम की तरफ से यह कार्रवाई की गई।

अभी ऐसे बहुत बिल्डर बाकी है जिन्होंने अवैध निर्माण किया हुआ है ग्रीन बेल्ट को कब्ज आया हुआ है ऐसे बिल्डरों की लगातार शिकायतें की जा रही है लेकिन उन पर कार्यवाही नहीं हो पा रही है प्राधिकरण सिर्फ लेटर जारी करके खानापूर्ति कर रहा है जिससे कि अवैध निर्माण करने वाले बिल्डरों के हौसले बुलंद है और उन्हें प्राधिकरण का कोई भी डर नहीं है।