Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

सीईओ रितु माहेश्वरी ने नियोजन विभाग को दी चेतावनी, मैप स्वीकृति के लिए बेवजह आवंटियों को परेशान करने पर होगी कार्रवाई।

top-news

  • आवंटी को एक बार में सभी आपत्तियां बताएं, बार-बार आपत्ति लगाने पर देना होगा स्पष्टीकरण
  • नए औद्योगिक सेक्टरों की जमीन अधिग्रहण में ढिलाई बरतने पर नोटिस जारी करने के निर्देश

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

ऑनलाइन मैप स्वीकृति व कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी करने के लिए बेवजह आपत्ति लगाकर आवंटियों को परेशान किया गया तो संबंधित प्राधिकरणकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को नियोजन विभाग (Planning Department) की समीक्षा में यह चेतावनी दी। उन्होंने मैप स्वीकृति या कंपलीशन के लिए आवेदन करने वाले आवंटियों को सभी आपत्तियों की जानकारी एक बार में ही देने के निर्देश दिए। एक से अधिक बार आपत्ति लगाने पर संबंधित कर्मचारी को स्पष्टीकरण देना होगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को नियोजन विभाग (Planning Department) की समीक्षा की, जिसमें ऑनलाइन मैप स्वीकृति के आवेदनों पर एक से अधिक बार आपत्ति लगाई जा रही है। सीईओ ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिए कि ऑनलाइन मैप स्वीकृति पर बेवहज आपत्ति न लगाई जाए। आवंटी को ऑफिस न बुलाया जाए। अगर कोई कमी है तो आवंटी को एक बार में सभी आपत्तियों से अवगत करा दें। बार-बार आपत्ति लगाकर उसे परेशान न किया जाए। अगर कोई कर्मचारी ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीईओ ने चार नए औद्योगिक सेक्टरों के लिए जमीन अधिग्रहण की धीमी गति पर नाराजगी जताई। सीईओ ने एसीईओ से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। नए औद्योगिक सेक्टरों (Industrial Sector) के लिए जमीन का अधिग्रहण शीघ्र करने के निर्देश दिए। सीईओ ने किसानों को उनके आबादी का भूखंड जमीन उपलब्धता के आधार पर जहां तक संभव हो, उनके आसपास ही दिए जाने के निर्देश दिए। परियोजना विभाग से किसानों के आबादी भूखंडों के लंबित लीज प्लान शीघ्र बनाकर देने को कहा है। इस बैठक में एसीईओ अमनदीप डुली व जीएम प्लानिंग सुधीर कुमार समेत नियोजन विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *