Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Greater Noida News: यीडा का मथुरा में बड़ा एक्शन, 9 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध कब्जा! 27 करोड़ रुपये है कीमत ● नोएडा में यूनिटेक के खाली प्लॉटों से हटेगा अतिक्रमण, सुप्रीम कोर्ट ने 9 दिसंबर तक दिया अल्टीमेटम ● Greater Noida News: बेटी की शादी से पहले घर में सिलिंडर ब्लास्ट, पिता-पुत्र की मौत; शादी का सामान जलकर राख ● ग्रेटर नोएडा: तिलपता से दादरी तक बनेगा 4 KM लंबा एलिवेटेड रोड, रोजाना 2 लाख लोगों को मिलेगी जाम से राहत ● Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 की जगह 75 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, जानें कब तक लागू रहेगी नई स्पीड लिमिट ● Delhi-NCR Weather: राजधानी में बढ़ी ठंड, दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में; कई इलाकों में AQI 300 पार ● Greater Noida News: ढकी नंबर प्लेट वाली क्रेटा का चालान करने पर ट्रैफिक कांस्टेबल पर कार्रवाई, इंस्पेक्टर पिता पर अभद्रता के आरोप ● Greater Noida News: जेवर में रूसी कंपनी फार्मस्टैंडर्ड लगाएगी मेडिकल उपकरण निर्माण इकाई? यीडा क्षेत्र में प्रतिनिधिमंडल ने देखी जमीन ● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात

Noida Authority: गौशालाओं में अनियमितताओं पर सख्त हुई प्राधिकरण, एक लाख जुर्माना और वेतन कटौती

top-news

Noida Authority: प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम के निर्देश पर एसीईओ संजय खत्री ने सेक्टर-130, 135 और 168 की गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की बदहाल स्थिति और पशुओं के रख-रखाव में लापरवाही पाई गई। इस पर एसीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशालाओं में साफ-सफाई नियमित रूप से की जाए और पशुओं को उचित चारा व समय पर इलाज मिले।

Noida Authority ने इन पर लगाया जुर्माना

निरीक्षण के दौरान सर्विस रोड पर गंदगी मिलने पर मैसर्स न्यू मॉर्डन इंटरप्राइजेज पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, स्वास्थ्य निरीक्षक और सहायक परियोजना अभियंता को चेतावनी दी गई। गौशाला में ओपीडी बाड़े का फर्श क्षतिग्रस्त पाया गया, जिसे तुरंत मरम्मत के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, कुछ बछड़ों की त्वचा पर दाग पाए गए, जिससे पशुओं की देखभाल में गंभीर लापरवाही उजागर हुई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केयर टेकर का एक माह का वेतन काटा गया और उनसे जवाब मांगा गया।

एसीईओ ने दिए ये निर्देश

सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए Noida Authority के एसीईओ संजय खत्री ने सभी बाड़ों में दिन में तीन बार सफाई कराने के सख्त निर्देश दिए। बाड़े में गंदगी मिलने पर अवर अभियंता से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। संजय खत्री ने साफ कहा कि जन स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समय-समय पर ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।