Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

सीईओ रितु माहेश्वरी ने नियमों का उल्लंघन कर प्रदूषण फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है, दो बिल्डरों पर 5.50 लाख रुपये का जुर्माना।

top-news

  • एनजीटी के नियमों की अवहेलना पर ग्रेनो प्राधिकरण ने की कार्रवाई
  • दोबारा उल्लंघन करने पर जुर्माने की रकम दोगुनी करने की चेतावनी

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने वायु प्रदूषण के मद्देनजर एनजीटी की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों की अवहेलना करने पर दो बिल्डरों पर 5.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की रकम शीघ्र ही प्राधिकरण के खाते में जमा करने और दोबारा उल्लंघन करने पर और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए एनीजीटी की तरफ से तय नियमों का पालन कराने के लिए सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर प्राधिकरण की तरफ से हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। एनसीआर में ग्रैप लागू होने के बाद से निर्माण कार्यों पर भी पाबंदी लगा दी गई है। निर्माण स्थलों को कवर कराया गया है। सड़कों पर पानी का लगातार छिड़काव किया जा रहा है। इसके लिए वाटर स्प्रिंकलर की संख्या बढ़ाई गई है। साफ-सफाई पर भी विशेष जोर है। एनजीटी के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।

सभी वर्क सर्किल को अपने एरिया में नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में वर्क सर्किल पांच के वरिष्ठ प्रबंधक अनिल जौहरी ने बुधवार को अपनी टीम के साथ सेक्टर -27 के रीक्रिएशनल ग्रीन एरिया में स्थित प्रोजेक्टों का निरीक्षण किया। इस दौरान हेमिस्फेयर के नाम पर आवंटित भूखंड संख्या आरईपी दो, सेक्टर 27 में निर्माण कार्य होता पाया गया, जिसके चलते बिल्डर पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह सेक्टर 27 में ही यमुना बिल्डटेक प्रा. लि. के प्लॉट पर निर्माण सामग्री बिना ढके रखी हुई थी, जिसके चलते उस पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। दोनों बिल्डरों से जुर्माने की रकम प्राधिकरण के खाते में शीघ्र जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रेनो प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने ग्रेटर नोएडावासियों से वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एनजीटी के नियमों का पालन करने की अपील की है। सीईओ ने नियमों का उल्लंघन कर प्रदूषण फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।