Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

धूम मानिकपुर में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर अतिक्रमण को किया ध्वस्त।

top-news

सीईओ रितु माहेश्वरी ने अधिसूचित अथवा अधिग्रहित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को धूम मानिकपुर में हो रहे अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाया। करीब 33 हजार वर्ग मीटर जमीन को खाली कराया। कालोनाइजर अवैध निर्माण कर इसे कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। खाली कराई गई जमीन कीमत करीब 66 करोड़ रुपये आंकी गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रभारी जीएम प्रोजेक्ट सलिल यादव ने बताया कि वर्क सर्किल दो के प्रभारी चरण सिंह के नेतृत्व में प्रबंधक प्रताप सिंह व सहायक प्रबंधक राजेश निम की टीम ने बुधवार को धूम मानिकपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
धूम मानिकपुर के खसरा नंबर 1974, 1975, 1985 में पूर्ण और खसरा नंबर 2020, 2014 और 2018 के आंशिक भू भाग की 33 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। कालोनाइजर यहां अवैध निर्माण कर रहे थे। प्राधिकरण के सुरक्षा कर्मियों की मदद से बुधवार को इन खसरा नंबरों की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को हटा दिया गया। करीब 33 हजार वर्ग मीटर जमीन खाली कराई गई, जिसकी कीमत करीब 66 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। सुबह करीब 10.30 बजे शुरू हुई और दो घंटे तक चली। इस कारवाई में चार जेसीबी का इस्तेमाल किया गया। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने अधिसूचित अथवा अधिग्रहित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।