Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

Zaheer Khan और सागरिका घाटगे के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे का नाम जान रह जाएंगे दंग

top-news

Zaheer Khan: पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे माता-पिता बन गए हैं। इस प्यारे जोड़े ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक ग्रे-स्केल फैमिली फोटो शेयर करते हुए अपने बेटे के आगमन की जानकारी दी। तस्वीर में जहीर अपने बेटे को गोद में थामे नजर आ रहे हैं, वहीं सागरिका उनके पीछे खड़ी होकर कंधों पर हाथ रखे हुए मुस्कुरा रही हैं। इस जोड़े ने अपने बेटे का नाम फतेहसिंह खान रखा है और पोस्ट में लिखा, “प्यार, आभार और ईश्वर के आशीर्वाद के साथ हम अपने नन्हे बेटे फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं।”

Zaheer Khan: देश भर से लोग दे रहे बधाई

जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। अभिनेता अंगद बेदी ने “वाहेगुरु” लिखकर अपनी शुभकामनाएं दीं, जबकि क्रिकेटर हरभजन सिंह ने लिखा, “आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई। वाहेगुरु मेहर करे।” वहीं प्रज्ञा कपूर ने भी इस जोड़ी को बधाई दी। 2017 में शादी के बंधन में बंधने वाले इस कपल के लिए यह बेहद खास पल है।

इस अभिनेता ने लाया था दोनो को करीब

हाल ही में सागरिका घाटगे ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी पर बात करते हुए बताया कि शुरुआत में जहीर उनसे बात करने से भी हिचकिचाते थे। उन्होंने कहा, “लोगों का मेरे बारे में एक अलग ही नजरिया था। शायद उन्हें लगता था कि मुझसे तभी बात करनी चाहिए जब आप पूरी तरह सीरियस हों।” सागरिका ने आगे बताया कि उनके रिश्ते को परवान चढ़ाने में अंगद बेदी का बड़ा योगदान रहा। “अंगद बेदी ने हमें एक-दूसरे के करीब लाने में अहम भूमिका निभाई,” उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा।