Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

UP Board Result 2025: छात्रों को रिजल्ट का इंतजार, 20 अप्रैल के बाद हो सकती है घोषणा

top-news

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 के परिणाम को लेकर छात्रों में उत्सुकता चरम पर है। लाखों छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने यह साफ किया है कि परीक्षा परिणाम केवल आधिकारिक वेबसाइटों — upmsp.edu.in और upmspresults.nic.in — पर ही जारी किए जाएंगे। छात्र रोल नंबर की सहायता से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

UP Board Result 2025: सोशल मीडिया पर रिजल्ट को लेकर उठी थी अफवाहे

हाल ही में सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेजी से फैली कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 15 अप्रैल को दोपहर 2 बजे घोषित होगा। इस पर UPMSP ने स्पष्ट किया कि यह खबर पूरी तरह फर्जी है और परिषद ने ऐसी कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की है। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी गैर-आधिकारिक स्रोत पर भरोसा न करें और केवल परिषद की वेबसाइट से ही सही जानकारी लें। वर्तमान में बोर्ड द्वारा कॉपियों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में है।

अप्रैल की इन तारीखों में घोषित हो सकते है रिजल्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी संभावना है कि UP Board Result 2025 में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 अप्रैल 2025 के बाद कभी भी जारी हो सकता है। पिछले साल यह रिजल्ट 20 अप्रैल को आया था जिसमें 10वीं का ओवरऑल पास प्रतिशत 89.55% और 12वीं का 82.60% रहा था। इस बार भी छात्रों और अभिभावकों को अच्छे परिणाम की उम्मीद है। अब सभी की निगाहें UPMSP की घोषणा पर टिकी हुई हैं।