Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Uttarakhand Cloud Burst: धराली में बादल फटने से भारी तबाही, 4 की मौत, कई लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Uttarakhand Cloud Burst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार दोपहर बादल फटने की घटना ने तबाही मचा दी। खीरगंगा में आई बाढ़ के चलते कई होटल, दुकानें और घर मलबे में दब गए। अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य के लापता होने की सूचना है।
top-news

Uttarakhand Cloud Burst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार दोपहर बादल फटने की घटना ने तबाही मचा दी। खीरगंगा में आई बाढ़ के चलते कई होटल, दुकानें और घर मलबे में दब गए। अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य के लापता होने की सूचना है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और स्थानीय बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है।


Uttarakhand Cloud Burst: आपदा की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन किया शुरू

आपदा की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से शुरू कर दिया गया। सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, और पुलिस टीमें राहत-बचाव कार्यों में जुटी हैं। तीन ITBP टीमें और चार NDRF यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने केंद्र से दो एमआई और एक चिनूक हेलिकॉप्टर की मांग की है। जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं  01374222126, 222722, 9456556431, ताकि प्रभावित लोग तत्काल सहायता ले सकें।


प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। Uttarakhand Cloud Burst की खबर सामने आने के बाद पीएम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर राहत प्रयासों की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री धामी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी स्थिति पर चिंता जताई है और कहा है कि राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। गंगोत्री हाईवे बंद हो चुका है, जबकि हर्षिल कैंप के पास तेलगाड़ नदी भी उफान पर है।