Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

Noida: नोएडा एलिवेटेड रोड पर थार की छत पर डांस, युवक पर ₹38, 500 का जुर्माना

top-news

Noida: नोएडा के सेक्टर-33 स्थित एलिवेटेड रोड पर एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक युवक चलती थार गाड़ी की छत पर चढ़कर तेज म्यूजिक पर फिल्मी अंदाज़ में डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक बिना किसी डर के सड़क पर चलती गाड़ी की छत पर स्टंट कर रहा है। इस दौरान अन्य वाहन धीरे हो जाते हैं, जिससे ट्रैफिक की रफ्तार प्रभावित होती है। यह न केवल युवक के लिए खतरनाक था, बल्कि सड़क पर चल रहे बाकी लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता था।

Noida: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगो ने शिकायत की दर्ज

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस हरकत की कड़ी आलोचना की। कई यूजर्स ने इसे “पब्लिक स्टंटबाज़ी” करार देते हुए ट्रैफिक पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की। वीडियो पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई और कई लोगों ने ऐसे स्टंट को ट्रेंड बनाने पर भी नाराज़गी जताई। बढ़ते दबाव को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और वायरल वीडियो के आधार पर गाड़ी और युवक की पहचान कर ली।

पुलिस ने काटा यूवक का चालान

कार्रवाई करते हुए Noida ट्रैफिक पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत युवक और वाहन मालिक के खिलाफ कुल ₹38,500 का चालान जारी किया। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस प्रकार की स्टंटबाज़ी न केवल अवैध है, बल्कि जानलेवा भी हो सकती है। उन्होंने जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए इस तरह के जानलेवा स्टंट से दूर रहें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।