Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

Greater Noida: गौतमबुद्धनगर पुलिस की प्रभावी पैरवी से 3932 अपराधियों को सजा

top-news

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देश पर संचालित ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत गौतमबुद्धनगर पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के कुशल नेतृत्व में जिले की पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, दहेज हत्या, लूट, अपहरण, डकैती जैसे जघन्य अपराधों में प्रभावी पैरवी करते हुए न्यायालय में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत कर अपराधियों को सख्त सजा दिलाने का कार्य किया है। विवेचना की गुणवत्ता और निष्पक्षता के साथ समयबद्ध कार्रवाई से न केवल पीड़ितों को न्याय मिला, बल्कि अपराधियों को उनके कृत्य की कड़ी सजा भी दिलाई गई। आइए जानते है क्या है पूरी खबर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Greater Noida: अब तक इतने अपराधियों को मिली सजा

1 जनवरी 2023 से 10 अप्रैल 2025 तक की अवधि में कमिश्नरेट पुलिस ने कुल 3567 अभियोगों में 3932 अपराधियों को दोषी सिद्ध कर सजा दिलवाई। इनमें पॉक्सो एक्ट से संबंधित 83, दुष्कर्म के 10, दहेज हत्या के 4, हत्या के 31, अपहरण के 20, डकैती के 13, लूट के 302, गिरोहबन्द अधिनियम के 65, चोरी के 1120, आर्म्स एक्ट के 766 और अन्य अपराधों के 1153 अभियोग शामिल हैं। इन मामलों में समय से साक्ष्य प्रस्तुत कर अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाया गया, जिससे आमजन में न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

इतने अपराधियों को मिला आजीवन कारावास

अदालत द्वारा दी गई सजाओं में 33 अपराधियों को आजीवन कारावास, 24 को 20 वर्ष की कैद और 22 को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है। ये Greater Noida पुलिस की निष्पक्ष और प्रभावी कार्यवाही का परिणाम है। पुलिस कमिश्नरेट ने यह सुनिश्चित किया है कि भविष्य में भी इसी प्रकार हर अपराध का न्यायिक समाधान प्रभावशाली पैरवी के माध्यम से किया जाएगा, जिससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिले और अपराधियों में कानून का भय बना रहे।