Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बायो सीएनजी प्लांट की स्थापना से स्वच्छता अभियान को मिलेगी रफ्तार

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने के लिए प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गीले कूड़े के निस्तारण को लेकर प्राधिकरण ने रिलायंस बायो एनर्जी कंपनी को बायो सीएनजी प्लांट स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। यह प्लांट ग्रेटर नोएडा के अस्तौली गांव में बनाया जा रहा है, जिसके लिए 11.5 एकड़ जमीन 25 वर्षों की लीज पर दी गई है। कंपनी को इस जमीन का पजेशन भी सौंपा जा चुका है और शुक्रवार से प्लांट का निर्माण कार्य आरंभ हो गया है।

Greater Noida: जाने किस तरह होती है स्वच्छता व्यवस्था 

इस परियोजना को लेकर सितंबर 2024 में आरएफपी प्रक्रिया के तहत रिलायंस बायो एनर्जी को चुना गया था, और मार्च 2025 में इसका एग्रीमेंट भी हो गया। प्लांट की स्थापना के बाद रोजाना 300 टन गीले कूड़े को प्रोसेस किया जाएगा, जिससे बायो सीएनजी गैस तैयार की जाएगी। इस गैस का उपयोग वाहनों के ईंधन के रूप में किया जा सकेगा। खास बात यह है कि प्राधिकरण को इस प्रक्रिया में कोई खर्च नहीं उठाना पड़ेगा, बल्कि इसके बदले प्रति टन 225 रुपये की रॉयल्टी भी प्राप्त होगी।

जाने क्या कहा प्राधिकरण के सीईओ ने

बता दे कि Greater Noida प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि यह प्लांट डेढ़ साल में पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इससे शहर में गीले कूड़े की समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा, ईंधन का उत्पादन बढ़ेगा और प्राधिकरण की आय में भी इजाफा होगा। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस के अनुसार, यह पहल न सिर्फ स्वच्छता की दिशा में उपयोगी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में भी ग्रेटर नोएडा को अग्रणी बनाएगी।