Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

Greater Noida West को जाममुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, 130 मीटर रोड पर बन रहे 6 यू-टर्न

top-news

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए 130 मीटर चौड़ी सड़क पर 6 नए यू-टर्न के निर्माण का कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया है। इनमें से 5 यू-टर्न ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में बनाए जा रहे हैं, जो कि तेजी से विकसित हो रहा एक प्रमुख आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्र है। यह परियोजना प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेरणा सिंह के नेतृत्व में चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इन यू-टर्न के निर्माण से ट्रैफिक का बहाव बेहतर होगा और चौराहों पर होने वाली अनावश्यक भीड़भाड़ से राहत मिलेगी। इसके साथ ही, सड़कों पर वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित होगी जिससे सड़क सुरक्षा भी बेहतर होगी।

Greater Noida West: जाने प्राधिकरण के इस कदम पर क्या कह रहे स्थानीय

<yoastmark class=

स्थानीय लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निवासी रश्मि ने कहा कि पीक आवर्स में अक्सर जाम लग जाता है, जिससे काफी समय खराब होता है। लेकिन इन यू-टर्न के बनने से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को अपने गंतव्य तक समय से पहुंचने में आसानी होगी। यू-टर्न को रणनीतिक स्थानों पर बनाया जा रहा है ताकि यातायात निर्बाध रूप से आगे बढ़ सके और चौराहों पर रुकावटें न हों। प्राधिकरण का उद्देश्य सिर्फ ट्रैफिक जाम को कम करना नहीं है, बल्कि सड़क सुरक्षा को भी प्राथमिकता देना है। इस परियोजना से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

जाने क्या कहा महाप्रबंधक ने

प्राधिकरण ने Greater Noida West में इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए ठेकेदारों को निर्देश दिए हैं। महाप्रबंधक एके सिंह ने आश्वासन दिया कि प्राधिकरण शहर को जाममुक्त और यातायात के लिए सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस तरह की पहल निश्चित रूप से ग्रेटर नोएडा को एक बेहतर और व्यवस्थित शहर बनाने में मदद करेंगी।