Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

Greater Noida: ग्रेनो अथॉरिटी के ओएसडी की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में जीता अवार्ड! जाने पूरी खबर

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात रहे ओएसडी संतोष कुमार की बेटी अंशिका सिंह ने वर्ष 2023 में अपनी दो सहयोगियों जाह्नवी सिरोही और ध्रुव सिरोही के साथ मिलकर ‘आउटरीड’ (Outread) नामक एक मोबाइल ऐप तैयार किया है। इस ऐप का उद्देश्य शोध की दुनिया में तेजी से हो रहे बदलावों पर नजर रखना और जानकारी को सरल बनाना है। अंशिका ने ऐप में क्यूरी एआई (CurieAI) नाम से एक एडवांस टूल किट भी लॉन्च की है, जो रिसर्च ट्रेंड्स को रीयल टाइम में ट्रैक करने में सक्षम है। यह टूल शोधकर्ताओं, पेशेवरों और उद्योग विशेषज्ञों को सटीक और अद्यतन जानकारी तक पहुंचाने में मदद करता है।

Greater Noida: जाने क्या कुछ कहा अंशिका सिंह ने 

अंशिका सिंह बताती हैं कि हर साल लगभग 50 लाख शोध पत्र प्रकाशित होते हैं, जिनमें से उपयोगी और प्रासंगिक जानकारी खोज पाना एक बड़ी चुनौती बन जाती है। इसी समस्या का हल है क्यूरी एआई (CurieAI) टूल किट, जो हर दिन हजारों शोध पत्रों का विश्लेषण कर, उपयोगकर्ता की रुचि और उद्योग की मांग के अनुसार सबसे उपयुक्त शोध सारांश प्रस्तुत करता है। इस मोबाइल ऐप की खासियत यह है कि यह किसी भी जटिल शोध को सिर्फ पांच मिनट में समझने योग्य सारांश में बदल देती है।

कंपनी को इतने डॉलर की फंडिंग हुई प्राप्त

आउटरीड को Techstars Accelerator और AWS GenAI Accelerator जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स में शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, वर्ष 2024 में कंपनी ने 780,000 डॉलर की फंडिंग प्राप्त की है, जिसमें गूगल के चीफ साइंटिस्ट जेफ डीन और वाइस प्रेसिडेंट पीयूष रंजन जैसे दिग्गजों ने निवेश किया है। क्यूरी एआई (CurieAI) को ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख यूनिवर्सिटीज़ और कंसल्टेंसी फर्मों के साथ मिलकर विकसित किया गया है ताकि यह मनोविज्ञान, ऊर्जा, बायोटेक और एआई जैसे क्षेत्रों में निरंतर अपडेट रहने की जरूरत को पूरा कर सके।