Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

Cyber Crime: लोन के नाम पर 5.25 लाख की ठगी, साइबर थाना नोएडा ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

top-news

Cyber Crime: गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दो ऐसे शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक व्यक्ति को SUV-700 कार खरीदने के बहाने झांसे में लेकर ₹5.25 लाख की ठगी की थी। यह घटना 24 मार्च 2025 की है, जब पीड़ित ने नोएडा साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कार खरीदने के लिए कई डीलरों से संपर्क में था, तभी एक व्यक्ति, जिसने खुद को आशीष नाम का फाइनेंसर बताया, उससे जुड़ा। उसके साथ राजीव धींगरा और प्रेम प्रकाश सिंह (फर्जी नाम अंकित) ने लोन देने के बहाने तीन चेक लिए — जिनमें एक कैंसिल चेक और दो अन्य चेक थे जिन पर शिकायतकर्ता से मैजिक पेन से हस्ताक्षर करवाए गए।

Cyber Crime: आरोपियों ने इस तरह दिया ठगी को अंजाम

आरोपियों ने इन चेकों से ‘अकाउंट पेयी’ हटा कर ‘सेल्फ पे’ लिखा और फर्जी हस्ताक्षर व मोहर के सहारे हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित एसबीआई शाखा से ₹5.25 लाख नकद निकाल लिए। पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचनाओं के आधार पर 9 अप्रैल को दोनों आरोपियों को धर दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आधार कार्ड को गूगल से डाउनलोड कर मॉर्फिंग की गई और बिना बायोमेट्रिक के फर्जी सिम कार्ड लिए गए, जिनका इस्तेमाल इस धोखाधड़ी में किया गया। घटना के बाद मोबाइल, मैजिक पेन आदि साक्ष्यों को नष्ट कर हिंडन नदी में फेंक दिया गया।

साइबर थाना ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर

साइबर थाना पुलिस ने नागरिकों को  Cyber Crime से सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस ने बताया कि किसी भी अनजान फाइनेंसर, डीलर या प्रतिनिधि को अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले उन्हें अच्छी तरह पढ़ें और अपने ही पेन का उपयोग करें। मैजिक पेन जैसे उपकरणों से सावधान रहें और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।