Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

Shanti Priya: शांति प्रिया ने तोड़ी सौंदर्य की परंपराएं, गंजा होकर दिया समाज को साहसिक संदेश

top-news

Shanti Priya: दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शांति प्रिया, जिन्होंने अक्षय कुमार के साथ उनकी पहली फिल्म सौगंध में काम किया था, हाल ही में अपने नए और साहसिक लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने समाज द्वारा तय की गई सुंदरता की परिभाषा को चुनौती देते हुए गंजा होने का फैसला किया। बेज़ रंग के सूट में, स्मोकी आईज़ और मैट मेकअप के साथ, गोल्डन ईयररिंग्स पहने शांति प्रिया की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इस बदलाव के साथ उन्होंने यह दिखाया कि महिलाएं किसी भी बंधन में नहीं बंधी होतीं।

Shanti Priya: जाने अपने इस लुक पर शांति प्रिया ने क्या कहा

शांति प्रिया ने बताया कि यह बदलाव सिर्फ लुक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक आंतरिक आज़ादी की अनुभूति है। उन्होंने लिखा, “मैं हाल ही में गंजा हुई हूं और यह अनुभव बेहद खास रहा। महिलाएं अक्सर जीवन में सीमाएं तय करती हैं, नियमों पर चलती हैं और खुद को बंधनों में रखती हैं। इस बदलाव के जरिए मैंने खुद को इन बंधनों से आज़ाद किया है।” उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्होंने अपने दिवंगत पति सिद्धार्थ रे का ब्लेज़र पहना, जो 2004 में चल बसे थे। “आज मैं उनके ब्लेज़र में उनकी याद और गर्माहट को महसूस कर रही हूं,” उन्होंने भावुक होकर लिखा।

इंटरनेट पर ट्रॉलर्स को शांति प्रिया ने दिया जवाब

हालांकि, Shanti Priya के इस साहसिक कदम की कुछ लोगों ने प्रशंसा की, वहीं कुछ ने आलोचना भी की। एक यूज़र ने लिखा, “ये क्या कर दिया… लंबे बाल तो दक्षिण भारतीय सुंदरता की पहचान हैं।” इस पर शांति प्रिया ने जवाब दिया, “ऐसी सोच मत रखो कि इंसान को वैसा ही होना चाहिए जैसा समाज कहे।” उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि शुरुआत में उन्हें भी डर था कि क्या इससे उनके करियर पर असर पड़ेगा, लेकिन उन्होंने खुद से सवाल किया कि “क्या मैं डर के कारण अपने फैसले बदल दूंगी?” और फिर दिल की सुनी।