Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, मिलेगा लाभ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली

Indian Railways: दिल्ली से बिहार-यूपी के लिए फेस्टिवल सीजन में चलेगी Special Trains, अब Confirm Seat पाना होगा आसान

Indian Railways: त्योहारी सीजन (Festive Season) में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने दिल्ली से उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए कई Festival Special Trains चलाने का ऐलान किया है। रेलवे का कहना है कि इन ट्रेनों के संचालन से दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों को Confirmed Ticket मिलने में आसानी होगी। साथ ही सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव भी मिलेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे भीड़ से बचने और सीट रिजर्वेशन (Seat Reservation) सुनिश्चित करने के लिए अग्रिम टिकट बुकिंग (Advance Booking) करें।
top-news

उत्तर रेलवे के अनुसार, हजरत निजामुद्दीन से पटना के लिए ट्रेन संख्या 04094/04093 प्रतिदिन 21 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। इसके अलावा, आनंद विहार टर्मिनल से पाटलिपुत्र के लिए 04096/04095 Superfast Special Train का संचालन होगा, जो गाजियाबाद, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और छपरा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। इन ट्रेनों में AC, Sleeper और General Coaches उपलब्ध रहेंगे, जिससे हर वर्ग के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

नई दिल्ली से हसनपुर रोड के लिए भी स्पेशल ट्रेन (04098/04097) चलाई जाएगी। यह ट्रेन 01 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन दोनों दिशाओं में चलेगी। इसका ठहराव गोरखपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जैसे बड़े स्टेशनों पर रहेगा। वहीं, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने Howrah–New Delhi Pooja Special Train का भी संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन 01 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक 61 दिनों तक प्रतिदिन चलेगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, पूजा स्पेशल ट्रेन का ठहराव Ghaziabad, Aligarh, Kanpur, Gaya, Dhanbad, Asansol जैसे प्रमुख जंक्शनों पर रहेगा। इससे न केवल बिहार और यूपी बल्कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को भी राहत मिलेगी। इन स्पेशल ट्रेनों के जरिए यात्रियों को त्योहारों पर आसानी से Confirm Seat मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा सुरक्षित व आरामदायक होगी।