Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के गांवों में मच्छरों का आतंक, प्राधिकरण की लापरवाही से बढ़ रही समस्या

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा शहर के आसपास के गांवों में मच्छरों का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए दवा का छिड़काव नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते स्थिति बेकाबू होती जा रही है।

Greater Noida: गाँव के लोगो ने कही ये बात 

गांव वालों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों से मच्छरों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। नालियों की सफाई न होने और जगह-जगह जमा पानी के कारण मच्छरों के प्रजनन को बढ़ावा मिल रहा है। इससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का डर सताने लगा है। ग्रामीण, प्रकाश सिंह ने बताया, “रात को मच्छरों के कारण सोना मुश्किल हो गया है। बच्चे और बुजुर्ग खासतौर पर बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन प्राधिकरण की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।”लेकिन अब तक न तो दवा का छिड़काव और ना ही फोगिंग करायी गई है और न ही कोई ठोस कार्रवाई दिखाई दी।

प्राधिकरण द्वारा एक्शन का लोग कर रहे इंतज़ार

बता दे कि Greater Noida के गांव में मच्छरों से हालात खराब हो रहे हैं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को समय रहते कदम उठाना चाहिए। गांव वालों ने प्राधिकरण से तत्काल प्रभाव से मच्छर मारने की दवा का छिड़काव और फोगिंग शुरू करने और नालियों की सफाई कराने की मांग की है।
यह खबर ग्रेटर नोएडा के गांवों में रहने वाले लोगों की परेशानी को उजागर करती है और प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है। अब देखना यह है कि प्राधिकरण इस गंभीर समस्या पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।