Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

Cervical Cancer: Noida में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान शुरू, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी प्रेरणा

top-news

Cervical Cancer: नोएडा सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि दो साल पहले जब उन्हें एचपीवी वैक्सीन के बारे में जानकारी मिली थी, तब इसकी कीमत 2500 रुपये थी। उन्होंने इसे हर लड़की तक पहुंचाने की आवश्यकता महसूस की और आज यह वैक्सीन मात्र 1500 रुपये में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जैसे देश के विकास के लिए जेवर एयरपोर्ट जरूरी है, वैसे ही बेटियों को कैंसर से बचाना भी उतना ही आवश्यक है। आइए जानते है पूरी खबर।

Cervical Cancer: टीकाकरण के लिए किया गया कार्यक्रम का आयोजन

इस मौके पर बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, वहीं होशियारपुर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा हैप्पी खुशी ने मंच संचालन करते हुए टीकाकरण का अपना अनुभव साझा किया और बताया कि इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। कार्यक्रम में 600 छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि गार्डासिल वैक्सीन की दो डोज 6 महीने के अंतराल पर लगाई जाएगी। 15 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं को तीन डोज लेना आवश्यक होगा। यह वैक्सीनेशन आकांक्षा समिति, रोटरी क्लब और फेलिक्स अस्पताल के सहयोग से नि:शुल्क कराया जा रहा है।

राज्यपाल ने बाल साहित्य पर जोर देने की करी अपील

राज्यपाल ने इंडस्ट्री को सीएसआर फंड बेटियों के Cervical Cancer के टीकाकरण पर खर्च करने की अपील की। साथ ही बाल गीतों की कमी पर चिंता जताते हुए लेखकों से बाल साहित्य पर अधिक ध्यान देने का आग्रह किया। कार्यक्रम में महिला कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीकी क्षेत्र से जुड़ी कई महिलाओं को नियुक्ति पत्र और टैबलेट वितरित किए गए। इस दौरान आंगनबाड़ी बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई, जिसने ‘बेटा-बेटी एक समान’ का संदेश प्रभावी ढंग से दिया।