Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

IPL 2025: केकेआर बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स, ईडेन गार्डेंस में आज होगा रोमांचक मुकाबला

top-news

IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स केकेआर (KKR) और लखनऊ सुपर जाएंट्स LSG के बीच आज, मंगलवार 8 अप्रैल को आईपीएल 2025 का धमाकेदार मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडेन गार्डेंस स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 3 बजे होगा। यह मुकाबला पहले रविवार को होना था, लेकिन रिशेड्यूलिंग के कारण आज खेला जा रहा है। दोनों टीमों के पास अभी तक चार-चार अंक हैं, यानी दोनों ने दो-दो मैच जीते हैं। ऐसे में यह मैच प्लेऑफ रेस के लिए काफी अहम हो गया है। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर और टीवी प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर किया जाएगा। जाने पूरी खबर।

IPL 2025: कप्तान ऋषभ पंत के फॉर्म से टीम की बढ़ी चिंता 

मैच का खास आकर्षण रहेगा सुनील नरेन और उनके फैन दिग्वेश राठी के बीच मुकाबला। केकेआर (KKR) के अनुभवी ऑलराउंडर नरेन के खिलाफ लखनऊ के युवा गेंदबाज दिग्वेश खुद को साबित करने उतरेंगे। केकेआर की टीम वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह की अच्छी फॉर्म के कारण आत्मविश्वास से भरी है। हालांकि, डिकॉक और नरेन की ओपनिंग जोड़ी अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। वहीं लखनऊ के लिए कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म चिंता का विषय है, जो अब तक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

जाने किसकी प्लेइंग-11 है ज्यादा मौजूद 

वहीं IPL 2025 दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 की बात करें तो केकेआर (KKR) की ओर से क्विंटन डिकॉक, नरेन, रहाणे, वेंकटेश अय्यर और आंद्रे रसेल जैसे सितारे मैदान पर होंगे। लखनऊ के लिए मार्करम, निकोलस पूरन, डेविड मिलर और शार्दुल ठाकुर जैसे मैच विनर खेलते नजर आएंगे। ऐसे में इस रोमांचक मुकाबले में यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुभव भारी पड़ता है या युवा जोश। आज का मुकाबला आईपीएल 2025 का सबसे रोमांचक मैचों में से एक साबित हो सकता है।