Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

NEET UG परीक्षा में सुधारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बंद किया मामला, केंद्र ने मानी विशेषज्ञ पैनल की सिफारिशें

top-news

NEET UG : सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली से जुड़े नीट-यूजी परीक्षा 2024 के मामले को सोमवार को बंद कर दिया। न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने केंद्र की अनुपालन रिपोर्ट और महाधिवक्ता तुषार मेहता की दलीलों पर विचार करते हुए याचिका का निपटारा कर दिया। अदालत ने कहा कि अब इस मामले में किसी और आदेश की आवश्यकता नहीं है क्योंकि केंद्र ने विशेषज्ञ पैनल की अधिकांश सिफारिशें स्वीकार कर ली हैं।

NEET UG: जाने क्या कहा तुषार मेहता ने 

तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सरकार ने पूर्व इसरो प्रमुख के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में गठित सात सदस्यीय विशेषज्ञ पैनल की सभी सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है, सिवाय एक के – एनटीए द्वारा नीट-यूजी को ऑनलाइन आयोजित करने की। मेहता ने कहा कि देशभर में 26 लाख से अधिक छात्र इस परीक्षा में भाग लेते हैं और इंटरनेट व कंप्यूटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने में समय लग सकता है। इसके बावजूद, सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जाने क्या है पूरा मामला 

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 2 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने NEET UG  2024 परीक्षा को रद्द करने से इनकार कर दिया था। अदालत ने कहा था कि रिकॉर्ड में कोई ऐसा ठोस प्रमाण नहीं है जिससे यह साबित हो कि परीक्षा में सिस्टमिक लीक या व्यापक कदाचार हुआ हो। इसके बाद विशेषज्ञ पैनल को एनटीए की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने और परीक्षा को निष्पक्ष बनाने के लिए सुधारों की सिफारिश करने का जिम्मा सौंपा गया था। अब इन सुधारों को लागू करने के सरकार के आश्वासन के साथ यह मामला समाप्त हो गया है।